ताज़ा-ख़बर

रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत

रिपोर्ट: VBN News Desk67 दिन पहलेदेश

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही यह बैठक क्षेत्रीय विकास और आपसी समन्वय को लेकर अहम मानी जा रही है।

रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत

रांची : गुरुवार को आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने होटल रेडिसन ब्लू में उनका स्वागत किया। बैठक में पूर्वी भारत के राज्यों से जुड़े विकास, कानून-व्यवस्था, सीमावर्ती सुरक्षा और संसाधनों के समुचित उपयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही यह बैठक क्षेत्रीय विकास और आपसी समन्वय को लेकर अहम मानी जा रही है। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक के माध्यम से राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.