ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह के बगोदर में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी रोजगार सेवक गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

आरोप लगाया गया है कि उसने एक सरकारी कार्यालय परिसर के पास खेल रही मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

गिरिडीह के बगोदर में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी रोजगार सेवक गिरफ्तार

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बगोदर प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक प्रयाग यादव, जो हेसला पंचायत निवासी है इन पर आरोप लगाया गया है कि उसने एक सरकारी कार्यालय परिसर के पास खेल रही मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत बगोदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी की और आरोपी प्रयाग यादव को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए जांच के दौरान पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला मे पुलिस ने आरोपी को हिरासत कर जाँच कर कार्यवाई शुरु कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें.