ताज़ा-ख़बर

लातेहार में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाते समय दुर्गा मांझी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

लातेहार में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में शुक्रवार को 60 वर्षीय दुर्गा मांझी का तालाब में डूबने से निधन हो गया। घटना उस समय हुई जब वे गांव के अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए तालाब गए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाते समय दुर्गा मांझी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके।

प्रशासन को सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन अंधेरे के कारण शव नहीं मिल सका। शनिवार को गोताखोरों की मदद से लगभग 26 घंटे बाद उनका शव तालाब से बरामद किया गया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला सामान्य डूबने से हुई मौत का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे दुख में हैं।

इन्हें भी पढ़ें.