महावीर इंटरनेशनल ने गर्मी में पशुओं के लिए बांटी पानी पीने की सीमेंट टंकियां
अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया के सहयोग से गांवों में पशु हित में पांच टंकियां वितरित, सदस्यों ने सराहा प्रयास

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए पानी पीने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पांच सीमेंट की टंकियां वितरित की गई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने इस पहल को सराहनीय बताया।
उन्होंने बताया कि इन टंकियों को महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया (जे. हुंडिया परिवार) के सहयोग से प्रदान किया गया। संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि इनमें से चार टंकियां बोरावास तिलवाड़ा के ठाकुर नारायण सिंह जी राजपूत के माध्यम से विभिन्न गांवों में लगाई जाएंगी, जबकि एक टंकी स्थानीय स्तर पर स्थापित की गई।
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया, पूर्व अध्यक्ष जवरी लाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतम चोपड़ा दाती, शांतिलाल हुडिया, चतुर्भुज रंगवाला, आनंद दवे, घनश्याम सिंह राजपुरोहित बरना, ठाकुर नारायण सिंह बोरावास, संतोष गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और इस सेवा कार्य की सराहना की।