ताज़ा-ख़बर

कांड्रा कॉलोनी में दुर्गा पूजा की 75वीं प्लेटिनम जयंती, नौ दिनों तक होंगे भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

75 साल की परंपरा को मिलेगा भव्य रूप, कांड्रा कॉलोनी में नौ दिवसीय दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू

कांड्रा कॉलोनी में दुर्गा पूजा की 75वीं प्लेटिनम जयंती, नौ दिनों तक होंगे भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

कांड्रा : श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी की बैठक रविवार, 23 अगस्त 2026 को मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सह संरक्षक राकेश कुमार वाष्र्णेय ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026 में दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में होनी सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विजय तिवारी एवं के. साईं राव को उपाध्यक्ष, के. दुर्गा राव को महासचिव, हितेश वार्ष्णेय को सचिव, राजू मंडल को सह सचिव तथा चंदन प्रताप सिंह, गिरिश वार्ष्णेय एवं स्वाधीन चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के गठन के बाद इस वर्ष की दुर्गा पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी अपनी 75वीं प्लेटिनम जयंती मना रही है। इसे देखते हुए आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का निर्णय लिया गया। कमेटी के सदस्यों ने 75 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को भव्य स्वरूप देने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा नौ दिनों तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। नौ दिनों के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कमेटी का उद्देश्य पूजा समारोह में श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ कांड्रा कॉलोनी की 75 वर्षों की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। बैठक में साधन कुमार दास, विपिन वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, शिवांशु वार्ष्णेय, अमर दे, संजू दत्ता, सकेत मिश्रा, कपिश सिंह, सौरभ सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़ें.