बोकारो में मामूली विवाद पर ऑटो चालक पर फोड़ा बियर की बोतल
ऑटो चालक घायल, बाइक सवार युवकों के खिलाफ सिटी थाना में ऑटो संघ ने दर्ज कराया लिखित आवेदन

By Anil Kumar बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 मोड़ के पास मामूली विवाद के कारण ऑटो चालक नवनीत कुमार पर युवकों ने हमला कर दिया। घटना के अनुसार, ऑटो चालक नवनीत कुमार सवारी उतार रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और ऑटो चलाने के लिए दबाव डालने लगे।
जब नवनीत कुमार ने इनकार किया तो तीनों युवक गुस्से में आ गए और ऑटो के आगे खड़ा होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथ 10 और युवकों को बुला लिया। इसी दौरान एक युवक ने बियर की बोतल नवनीत कुमार के सिर पर फोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित ने आरोपियों की बाइक का नंबर फोटो में कैद कर लिया। आज सभी ऑटो चालक ऑटो संघ के बैनर तले सिटी थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।