ताज़ा-ख़बर

युवा पहलवानों को बड़ा मौका, पांच जून को गम्हरिया में होगा अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

बोकारो में होने वाली झारखंड चैंपियनशिप का खुलेगा रास्ता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

युवा पहलवानों को बड़ा मौका, पांच जून को गम्हरिया में होगा अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन 5 जून 2026 को गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी जिसमें जिले के प्रतिभाशाली युवा पहलवान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और सचिव अखिलेश्वर प्रसाद द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चयन ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ी 7 एवं 8 जून 2026 को बोकारो में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। संघ ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। वहीं वर्ष 2008 में जन्मे 18 वर्षीय खिलाड़ी भी निर्धारित मेडिकल प्रमाणपत्र अथवा अभिभावक सहमति प्रमाणपत्र के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जिले के सभी योग्य पहलवानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संघ के पदाधिकारी सुरेश नारायण चौधरी से संपर्क किया जा सकता है। जिला खेल जगत में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में युवा पहलवान चयन ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें.