भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प
पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा ने निकाय चुनावों के मद्देनजर चुनावी प्रबंधन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Balotar, Rajasthan: भाजपा शहर मंडल संयोजक श्रवण कच्छवाह ने बताया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बालोतरा शहर मंडल के अंतर्गत आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्थानीय विकास और चुनावी रणनीति को लेकर प्रमुख रूप से चर्चा की गई। इस दौरान पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भरत मोदी ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विधायक अरुण चौधरी और जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर बूथ पर जाकर पार्टी की पकड़ मजबूत करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं।
मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने शहर मंडल की आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा रखी और सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा ने निकाय चुनावों के मद्देनजर चुनावी प्रबंधन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, हरी सिंह उमरलाई पूर्व प्रधान, पुखराज सिंह राजपुरोहित, मूलचंद ओस्तवाल, खेमाराम सारण, चेतानसिंह चारण,आशा अग्रवाल, दुर्गा देवी सोनी,सीताराम माली, पुष्पराज चौपड़ा, हनुमान पालीवाल, सम्पत धारी, विक्रम सिंह तंवर, रोहित जैन, रमेश पुरी, कांतिलाल घांची, सवाई राम सुथार, हनुमान घांची राम चंद्र डांगी हरीश मली महावीर माली सहित कही पदाधिकारि और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराने और बालोतरा शहर के विकास को नई गति देने का एक स्वर में संकल्प लिया।