47वें शहादत दिवस पर बड़ा मुड़जोडा में मेला आयोजित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेता विकास मुर्मू उपस्थित हुए।

By Ajay Kumar
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): मंगलवार को पंचायत जोरडीहा अंतर्गत ग्राम बड़ा मुड़जोडा में शहीद होपा बेसरा एवं सोय बेसरा जी के 47वें शहादत दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेता विकास मुर्मू उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष व बलिदान को याद किया।
मेले में ग्रामीणों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से शहीदों के त्याग को याद करते हुए सामाजिक एकता और जनजागरूकता का संदेश दिया ।
इन्हें भी पढ़ें.