गुमला में रविवार को 'करम पूर्व संध्या सह शोभा यात्रा 2026' का भव्य और पारंपरिक आयोजन किया गया
जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

गुमला : गुमला मे रविवार को चाला अखड़ा खोडहा आयोजन समिति द्वारा करम पूर्व संध्या सह शोभा यात्रा 2026 का आयोजन धूम धाम से पूरी भव्यता के साथ किया गया
इस करम पूर्व संध्या सह शोभा यात्रा महोत्सव में 50 खोडहा दलों ने अपनी जनजातीय पारंपरिक वेश भूषा में भाग लिया एव नृत्य संगीत और अपनी कला प्रस्तुत की । इस शोभा यात्रा का शुभारभ गुमला बिधायक श्री भूषण तिर्की द्वारा शहर के डेली मार्केट से पारंपरिक तरीके से किया गया और यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई कुडुख भवन बम्हनी गुमला तक पहुची.
इस शोभा यात्रा में विधायक श्री भूषण तिर्की ने मांदर बजाया एवं पारंपरिक करम गीत संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए । इस मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने सभी को करम पूर्व संध्या की ढेरो बधाई एवं शुभकामनाएँ दी साथ ही उन्होंने कहा की करम परब आपसी एकता भाईचारा और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है मैं सभी को करम पूर्व संध्या की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हू यह करम पर्व हम सभी को प्रकृति से जोड़ कर रखने वाला पर्व है हमे हमारे जल जंगल ज़मीन पहाड़ पर्वतों की रक्षा करनी है ताकि आने वाली पीढ़ी को हम ये जल जंगल ज़मीन हमारी धरोहर सुरक्षित एवं शुद्ध पर्यावरण के साथ सौंप सके, हजारों सालों से हमारे पूर्वज इस जल जगल ज़मीन हमारे संस्कृति की रक्षा करते आए है.
और उनकी ही बदौलत आज हम अपनी संस्कृति अपने धरोहर के साथ शान से जी रहे है अब हमारी बारी है हमे हमारे संस्कृति हमारे धरोहर को संजो कर रखने की इसकी रक्षा करने की ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी इसकी महत्तवता को समझ सके ।इस करम पूर्व संध्या एवं शोभा यात्रा में हजारों सरना। धर्मावलंबियों के साथ अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए और सभी ने धूम धाम से यह करम पूर्व संध्या मनाया ।इस करम पूर्व संध्या सह शोभा यात्रा के संयोजक राजू लोहरा और अध्यक्ष बंदी उरांव थे