पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास से ही संभव है।

पाकुड़। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसमें बिजली, पेयजल, चापाकल, पीसीसी सड़क, एमएमडीआर (MMDR) सहित क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान वर्तमान Special Intensive Revision (SIR) के तहत मतदाता सूची में अनमैपिंग मतदाताओं से संबंधित मामलों, सत्यापन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास से ही संभव है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष बुलाई सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल शेख सहित सभी पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।