बड़कागांव से हजारों की संख्या में कुड़मी समुदाय के लोग करमा पर्व महोत्सव, पुरुलिया में हुए शामिल
अपनी संस्कृति, सभ्यता और पर्व त्यौहार को बचाने का लिया संकल्प

By Ajay Kumar
बड़कागांव। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आदिवासी कुड़मी समुदाय द्वारा पुरुलिया के कोड़ाडीह में संयुक्त रूप से भव्य करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़कागांव प्रखंड से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के महिला-पुरुष और युवक-युवतियां शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आदिवासी कुड़मी समुदाय के अध्यक्ष एवं संरक्षक अजित प्रसाद महतो ने की। समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी, झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, सांसद विद्युतवरण महतो, ओडिशा की सांसद ममता मोहंता सहित समाज के कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में 40 हजार करम दलों के साथ पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी संस्कृति, सभ्यता और पर्व-त्योहारों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
बड़कागांव प्रखंड के पलांडू, पतरा, आंगो, महूदी, मिर्जापुर, खैरातरी, चोरका, पड़रिया, जमनीडीह, सिकरी, पारपैन, चमगढ़ा, महटीकरा, चेपाखुर्द, चेपाकला, डाड़ीकला, आराहरा, लकुरा, होरम, जोराकाठ, लुरंगा और चानो समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में पहुंचे।