रांची में भव्य ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे कलाकारों ने बिखेरे रंग
नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के सुंदर संयोजन से सभी को प्रभावित किया।

रांची। FIITJEE Limited, समृद्धि कॉम्प्लेक्स, श्यामली कॉलोनी, रांची में 15 फरवरी को एक भव्य ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध आर्ट एवं फैशन डिज़ाइनर Rakshanda Noor (नूरफैशन) द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में LKG से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के सुंदर संयोजन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य जज के रूप में MD Sabir Hussain एवं Sweta Chopra उपस्थित रहे, जबकि Aamir Hussain ने विशेष सहयोग प्रदान किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय की समझ और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विजेता छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
LKG–1 वर्ग: प्रथम – सारा फातिमा द्वितीय – ज़ारा फातिमा तृतीय – समर रज़ा सांत्वना पुरस्कार – समारा अंज़र, आयत फातिमा, ज़ोहेब अंसारी
कक्षा 2 से 4: प्रथम – आयत आलम द्वितीय – फ़िज़ा नाज़ तृतीय – मशीरा नाज़ सांत्वना पुरस्कार – सरिया परवीन, अरज़ू परवीन, चाहत परवीन
कक्षा 5 से 7: प्रथम – निर्वय द्वितीय – आद्यान हुसैन
कक्षा 8 से 10: प्रथम – शिफा शेख द्वितीय – अफीफ़ा हुसैन तृतीय – शबाना परवीन सांत्वना पुरस्कार – यमन अलखैर, अलकमा परवीन
विजेताओं को Anupam कंपनी द्वारा प्रायोजित आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।