ताज़ा-ख़बर

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले – यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रिपोर्ट: VBN News Desk11 घंटे पहलेझारखण्ड

मार्ग परिवर्तन के कारण संबंधित सेक्शनों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले – यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

पूर्वी सिंहभूम: दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में परिचालन कारणों से ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किया गया है। इन परिवर्तनों का सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है।

रेलवे के अनुसार 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को चलने वाली 18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण संबंधित सेक्शनों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसी प्रकार 16 और 17 फरवरी को 18019/18020 जमशेदपुर–धनबाद–जमशेदपुर एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी तक ही संचालित होगी। बोकारो स्टील सिटी और धनबाद के बीच सेवा इन तिथियों में रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस भी 16 और 17 फरवरी को गोमो तक ही चलेगी तथा गोमो से हटिया के बीच परिचालन स्थगित रहेगा।

इसके अतिरिक्त 17 और 21 फरवरी को टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर आद्रा तक ही संचालित की जाएगी। वहीं 20 फरवरी को आद्रा–मिदनापुर मेमू विष्णुपुर तक सीमित रहेगी।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनों में 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर शामिल है। 22 फरवरी को आद्रा–वाराणसी मेमू रद्द रहेगी। 17 और 22 फरवरी को आद्रा–मिदनापुर मेमू का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा 17 और 20 फरवरी को आसनसोल–पुरुलिया मेमू भी रद्द की गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.