सरायकेला बार एसोसिएशन में मनोज कुमार चौबे के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में क्रमांक संख्या 41 पर “ONE” लिखकर समर्थन देने का संकल्प लिया।

सरायकेला: अधिवक्ता संघ चुनाव के क्रम में युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी Shri Manoj Kumar Choubey का काफिला उत्साह और जोश के साथ Saraikela Bar Association पहुँचा। उनके आगमन पर अधिवक्ताओं ने आत्मीयता एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके प्रस्तावक श्री माधव प्रसाद, सह-प्रस्तावक श्री कृष्णा प्रजापति, श्री राजन कुमार, श्री राजीव कुमार करण, श्री गौतम कुमार पांडेय, श्री प्रदीप कुमार चौबे, श्री नीरज कुमार, श्री सुमित कुमार, लालन पांडेय एवं श्री राजेश राम रवि सहित अनेक समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरायकेला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का समर्थन अतुलनीय रहा। श्री अरुण कुमार सिंह, श्री देबरंजन ज्योतिषी, श्री क्षितिज ज्योतिषी, श्री राजकुमार साहू, श्री प्रणब सिंहदेव, श्री डी.डी. मिश्रा, श्री सुनीत कर्माकर एवं अन्य अधिवक्ताओं ने मिलकर उनका जोरदार स्वागत किया।
सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में क्रमांक संख्या 41 पर “ONE” लिखकर समर्थन देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता समाज में उत्साह, एकजुटता और सकारात्मक नेतृत्व के प्रति विश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।