ताज़ा-ख़बर

नेपाल में सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी शुरू, होली से मतदान तक राष्ट्रीय अवकाश

रिपोर्ट: basant raj rijal5 घंटे पहलेविदेश

काठमांडू से गांवों की ओर उमड़ा सैलाब, 8 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

नेपाल में सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी शुरू, होली से मतदान तक राष्ट्रीय अवकाश

काठमांडू : नेपाल में आज से लगातार सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टी शुरू हो गई है। होली, प्रतिनिधि सभा निर्वाचन, साप्ताहिक अवकाश और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मिलाकर 2 मार्च से 8 मार्च तक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। नेपाल के पहाड़ी जिलों में सोमवार को जबकि तराई मधेश क्षेत्र में मंगलवार को होली मनाई जाएगी। इसके लिए 2 और 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। वहीं 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के मद्देनजर सरकार ने 4, 5 और 6 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है ताकि मतदाता अपने गृह जिलों में जाकर मतदान कर सकें और सुरक्षित लौट सकें। 7 मार्च को साप्ताहिक अवकाश (शनिवार) और 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। लंबी छुट्टी के चलते काठमांडू की सड़कों पर यातायात कम देखा गया। बड़ी संख्या में लोग होली मनाने और मतदान में भाग लेने के लिए राजधानी से अपने गांवों की ओर रवाना हो रहे हैं। यातायात व्यवसायी संघ के अनुसार पिछले शुक्रवार से सोमवार सुबह तक करीब साढ़े तीन लाख लोग सार्वजनिक बसों से काठमांडू छोड़ चुके हैं। अनुमान है कि अगले दो दिनों में यह संख्या पांच लाख तक पहुंच सकती है।

इन्हें भी पढ़ें.