ताज़ा-ख़बर

सरायकेला में मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, आकाश कुम्भकार बने जिला सेकंड टॉपर

रिपोर्ट: MANISH 20 घंटे पहलेझारखण्ड

आर्थिक तंगी के बीच चमकी प्रतिभा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर आगे बढ़ा आकाश

सरायकेला में मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, आकाश कुम्भकार बने जिला सेकंड टॉपर

सरायकेला-खरसावां : जिले के बालीगुमा गांव के रहने वाले आकाश कुम्भकार ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने UHS+2 कोलाबीरा स्कूल से परीक्षा दी थी और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। आकाश एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता सुभाष कुम्हार दिहाड़ी मजदूर हैं जो कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाते हैं। माता सरस्वती देवी भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहती हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने कभी बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आकाश दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई सूरज कुम्भकार ने भी वर्ष 2020 में मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। दोनों भाइयों की सफलता यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.