ताज़ा-ख़बर

चौपारण में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक सुरक्षित निकाला गया

रिपोर्ट: Manish Sinha4 घंटे पहलेझारखण्ड

चोरदाहा पेट्रोल पंप के पास हादसे से अफरा-तफरी, पुलिस और NHAI ने बचाई जान

चौपारण में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक सुरक्षित निकाला गया

हजारीबाग : चौपारण के चोरदाहा स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और NHAI कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयास से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें.