ताज़ा-ख़बर

कोडरमा बार एसोसिएशन में मनोज कुमार चौबे के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, क्रमांक 41 पर “ONE” लिखने की अपील

रिपोर्ट: VBN News Desk10 घंटे पहलेझारखण्ड

अधिवक्ताओं से अपील - वे मतपत्र में क्रमांक संख्या 41 पर “ONE” लिखकर श्री मनोज कुमार चौबे को अपना समर्थन प्रदान करें।

कोडरमा बार एसोसिएशन में मनोज कुमार चौबे के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, क्रमांक 41 पर “ONE” लिखने की अपील

कोडरमा, 26 फरवरी 2026। आज Koderma Bar Association परिसर में राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर आयोजित चुनावी प्रचार कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। अधिवक्ता श्री मनोज कुमार चौबे के समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित हुए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

श्री मनोज कुमार चौबे अपने प्रस्तावक श्री माधव प्रसाद एवं सह-प्रस्तावक श्री कृष्ण प्रजापति, श्री सुमित कुमार, श्री राजीव कुमार करण, श्री नीरज कुमार, श्री प्रदीप कुमार चौबे तथा Jharkhand High Court, रांची से पधारे श्री गौतम कुमार पांडेय के साथ जैसे ही बार परिसर में पहुंचे, वैसे ही वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिशिर सिंह एवं श्री प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में श्री राकेश झा, सुश्री कीर्ति रानी मिश्रा, श्री काशी सिंह, श्री महावीर राम, श्री चंदन पांडेय, श्री गोरखनाथ सिंह, श्री जगदीश सलूजा, श्री विवेक कुमार, श्री धीरज जोशी, श्री श्रेयांश जोशी, मो. रफीक अंसारी, श्री देवेंद्र प्रसाद एवं श्रीमती सुमन जायसवाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिशिर सिंह एवं श्री प्रशांत कुमार स्वयं आगे बढ़कर प्रचार अभियान में सक्रिय दिखे और सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे मतपत्र में क्रमांक संख्या 41 पर “ONE” लिखकर श्री मनोज कुमार चौबे को अपना समर्थन प्रदान करें।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि मनोज कुमार चौबे जैसे ईमानदार, कर्मठ एवं युवा अधिवक्ता State Bar Council में विजयी होकर पहुंचते हैं, तो राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रभावी कार्य संभव होगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रस्तावक एवं सह-प्रस्तावक ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस बार परिवर्तन निश्चित है और अधिवक्ता समाज की अपेक्षाएँ अवश्य पूर्ण होंगी।

कोडरमा बार एसोसिएशन में दिखा यह उत्साह इस बात का संकेत है कि अधिवक्ता समाज सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें.