ताज़ा-ख़बर

चंपई के पौत्र बीर सोरेन के निधन पर उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब, मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचे जिलिंगगोड़ा

रिपोर्ट: MANISH 12 घंटे पहलेझारखण्ड

हेमंत सोरेन, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

चंपई के पौत्र बीर सोरेन के निधन पर उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब, मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचे जिलिंगगोड़ा

सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र बीर सोरेन के असामयिक निधन से शोक की गहरी लहर दौड़ गई। अंतिम विदाई के अवसर पर राज्य और देश के कई प्रमुख नेता पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। ईश्वर परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। इस दौरान सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद रहीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परिवार से मिलकर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश परिवार के साथ खड़ा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि बीर सोरेन का असमय जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं सरायकेला से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी गणेश महाली ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर यह हम सबके लिए दुख की घड़ी है। मेरी गहरी संवेदना परिवार के साथ है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और शुभचिंतक उपस्थित रहे। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और नम आंखों से लोगों ने बीर सोरेन को अंतिम विदाई दी।

इन्हें भी पढ़ें.