ताज़ा-ख़बर

घाघरा थाना परिसर में भीषण आग, जप्त वाहन जलकर खाक

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

कचरे में आग लगाने की आशंका, गुमटी जलने से लाखों का नुकसान

घाघरा थाना परिसर में भीषण आग, जप्त वाहन जलकर खाक

गुमला : जिले के घाघरा थाना परिसर के पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थाना में जप्त कई वाहन इसकी चपेट में आकर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। वहीं थाना परिसर के समीप स्थित एक गुमटी भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज लपटों के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गुमटी संचालक विमल घोष ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लगभग 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि थाना परिसर के पीछे फेंके गए कचरे में किसी ने आग लगा दी जो धीरे-धीरे फैलते हुए बड़े हादसे में बदल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और थाना प्रभारी भी इस विषय पर कुछ कहने से बचते नजर आए। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें.