ताज़ा-ख़बर

मरीन ड्राइव हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले सन्नी सिंह, शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर झामुमो युवा नेता ने जताई संवेदना

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह, कहा- अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं

मरीन ड्राइव हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले सन्नी सिंह, शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर झामुमो युवा नेता ने जताई संवेदना

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोनारी निवासी दिवंगत सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर निवासी दिवंगत वंशिका खंडेलवाल के परिजनों से मिलकर इस कठिन समय में उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की। हादसे में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह की भी मृत्यु हुई है। सन्नी सिंह ने तृषा सिंह सहित हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। अपनों को खोने की पीड़ा के समय परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें आवश्यक सहयोग एवं संबल देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। इस दौरान रॉबिन हांसदा, राजू सिंह सरदार, सुकुमार घोष, सुजल स्वर्णकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.