ताज़ा-ख़बर

नीतू शर्मा का मास्टर स्ट्रोक, एक वोट ने बदली डिप्टी मेयर की तस्वीर, अंकुर सिंह बने डिप्टी मेयर, किंग मेकर बनकर उभरीं पार्षद नीतू शर्मा

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

नीतू शर्मा के समर्थन से अंकुर सिंह की जीत, सियासी समीकरणों में बदला पूरा खेल

नीतू शर्मा का मास्टर स्ट्रोक, एक वोट ने बदली डिप्टी मेयर की तस्वीर, अंकुर सिंह बने डिप्टी मेयर, किंग मेकर बनकर उभरीं पार्षद नीतू शर्मा

आदित्यपुर : नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव के परिणाम ने स्थानीय राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। वार्ड-18 के पार्षद अंकुर सिंह ने महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर उप महापौर का पद हासिल किया। उन्होंने 18 मत प्राप्त कर वार्ड-29 की पार्षद अर्चना सिंह को 17 मतों से पराजित किया। इस करीबी मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा की भूमिका को लेकर रही जिन्हें इस चुनाव का किंग मेकर माना जा रहा है। चुनाव से पहले नीतू शर्मा को अर्चना सिंह का करीबी माना जा रहा था जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनका समर्थन अर्चना को मिलेगा। हालांकि मतदान के समय उन्होंने रणनीतिक फैसला लेते हुए अंकुर सिंह का समर्थन किया जिसने चुनाव का पूरा परिणाम बदल दिया। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार यह समर्थन पूर्व निर्धारित रणनीति का हिस्सा था। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार सिंह ने पार्षद चुनाव के दौरान नीतू शर्मा का समर्थन इस शर्त पर किया था कि डिप्टी मेयर चुनाव में अंकुर सिंह को सहयोग दिया जाएगा। इस समझौते ने चुनाव के दौरान निर्णायक भूमिका निभाई। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतू शर्मा ने न सिर्फ अपने वोट का प्रभावी इस्तेमाल किया बल्कि पूरे चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता भी दिखाई। यही कारण है कि अब उन्हें आदित्यपुर नगर निगम की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। डिप्टी मेयर चुनाव के इस परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नगर निगम की राजनीति में एक-एक वोट की अहमियत कितनी बड़ी होती है और सही समय पर लिया गया फैसला किसी भी नेता को किंग मेकर बना सकता है।

इन्हें भी पढ़ें.