ताज़ा-ख़बर

मनातू थाना पुलिस ने छोटकी नागद में छापेमारी कर आलोक भारती को 2.860 किलोग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary3 घंटे पहलेझारखण्ड

गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी कार्रवाई

मनातू थाना पुलिस ने छोटकी नागद में छापेमारी कर आलोक भारती को 2.860 किलोग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू) : गुप्त सूचना के आधार पर मनातू थाना पुलिस द्वारा की गई छापामारी में अवैध मादक पदार्थ (अफीम) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने मनातू थाना के ग्राम छोटकी नागद स्थित आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां, पिता - बोघ भारती के घर पर छापामारी की। छापामारी के क्रम में अभियुक्त के घर से मिट्टी के चूल्हे के बीच छिपाकर रखे दो प्लास्टिक जार में लगभग 2.860 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।

अभियुक्त के पास से अफीम की बिक्री से संबंधित 21 हजार 400 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने इस संबंध में मनातू थाना में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 18(c) /29 के अंतर्गत कांड दर्ज कर अभियुक्त आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया व प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में भेजा।

छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के साथ पुअनि सह थाना प्रभारी विक्की कुमार, सअनि सनेश राम, सअनि श्रवण दास, सअनि अशोक कुमार रविदास सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.