ताज़ा-ख़बर

कपाली में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, फायरिंग से इलाके में दहशत

रिपोर्ट: MANISH 54 दिन पहलेअपराध

डैमडूबी में अपराधियों का दुस्साहस, नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश; जांच में जुटी पुलिस

कपाली में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, फायरिंग से इलाके में दहशत

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डैमडूबी में गुरुवार दोपहर अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम देते हुए माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से करीब 1.5 लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा एक राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 3:50 बजे माइक्रो फाइनेंस ब्रांच मैनेजर के वर्कर से नकदी लूट की वारदात हुई। बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे और मौका मिलते ही कर्मी को निशाना बनाकर रुपये लूट लिए। घटना के दौरान फायरिंग किए जाने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान में जुट गई है। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि डैमडूबी में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना हुई है जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये की बात सामने आई है। अपराधियों द्वारा एक राउंड फायरिंग भी की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.