गिरिडीह में रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत बालेश्वर पटेल की भूमि विवाद में हत्या, छह आरोपी हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामू साव सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है।

कुजू: मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रबोध निवासी एवं गिरिडीह जिले में रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत बालेश्वर पटेल की कथित तौर पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामू साव सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल ने कुछ वर्ष पूर्व बलसगरा में करीब 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह बालेश्वर पटेल विवादित जमीन पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के 10-12 लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, थाना प्रभारी सदानंद प्रसाद एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी रामू साव सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलने पर मांडू विधायक तिवारी महतो रांची रोड स्थित होप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उनका अंतिम भुकाभुकावा डेम रबोध किया गया
उनका अंतिम यात्रा के लिए निकाला जन सैलाब अंतिम दर्शन के लिए लोग बेकाबू घर के बाहर लगी भीड़ गाड़ियों की लंबी कतार मौके पर मौके पर डाडी वीडियो अनुप्रिया, सी ओ कमलकांत वर्मा, हजारीबाग रजिस्टर राजेश इक्का, राजधनवार रजिस्टर तुलसी रानी, मुखिया उमेश कुमार करमाली, डाडी मुखिया लखन लाल महतो,शीतल ओहदार, कुमेश्वर महतो, मंगल देव महतो,रंजीत कुमार सिंह ,निर्गुण महतो ,लालधन महतो,बसंत कुमार प्रजापति, कपिल देव महतो ,सेवालाल महतो, वकील महतो, सुखसागर महतो, ओमप्रकाश महतो,राजेश महतो, संजय राम,मोहन महतो,जातरू महतो, किशोर कुमार महतो, अशोक कुमार महतो,सुरेश कुमार महतो,हरिश्चंद्र महतो, सजूल मांझी, गुचंदशन महतो, पारस नाथ महतो, उदय महतो,हरेंद्र महतो,विजय महतो ,ब्रह्मदेव महतो ,मुकेश कुमार महतो, अजीत कुमार ,कमलेश कुमार, रवि कुमार ,विनीत कुमार सिंह, रितेश कुमार , लोकनाथ महतो आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए