ताज़ा-ख़बर

जमशेदपुर के बर्मामाइंस मेले में मौत के कुएं में बाइक में लगी आग, करतब दिखा रही युवती झुलसी

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

मौत के कुएं में बाइक बनी आग का गोला, समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर के बर्मामाइंस मेले में मौत के कुएं में बाइक में लगी आग, करतब दिखा रही युवती झुलसी

जमशेदपुर : शहर के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेले में लगे मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। इस घटना में युवती झुलस गई जबकि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौत के कुएं में बाइक से करतब का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक में आग भड़क उठी। घटना को देखकर वहां मौजूद दर्शकों में हड़कंप मच गया। कुछ समय के लिए मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इसके लिए तकनीकी जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। घटना के दौरान मेले में मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मौत के कुएं में सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल युवती के स्वास्थ्य और आग लगने के वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें.