ताज़ा-ख़बर

लातेहार सरकारी सर्किट हाउस में कांग्रेस का झंडा लहराने से उठे सवाल, उपायुक्त ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश

रिपोर्ट: Santosh Kumar18 घंटे पहलेझारखण्ड

लातेहार में कांग्रेस का अपना कार्यालय होने के बावजूद पार्टी की बैठकें सर्किट हाउस में आयोजित किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लातेहार सरकारी सर्किट हाउस में कांग्रेस का झंडा लहराने से उठे सवाल, उपायुक्त ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश

लातेहार। लातेहार जिला मुख्यालय स्थित सरकारी सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराता दिखाई देने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। राज्य में महागठबंधन की सरकार है और फिलहाल आदर्श आचार संहिता लागू नहीं होने की बात कही जा रही है। WhatsApp Video 2026-10-25 at 4.48.55 PM.mp4 इसके बावजूद सरकारी सर्किट हाउस जैसे सार्वजनिक परिसर में किसी राजनीतिक दल का झंडा लगाया जाना चर्चा का विषय बन गया है।सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस का झंडा किसके निर्देश या अनुमति से लगाया गया और क्या सरकारी परिसर में राजनीतिक दल का झंडा लगाने के लिए कोई निर्धारित नियम या अनुमति है।

वहीं, लातेहार में कांग्रेस का अपना कार्यालय होने के बावजूद पार्टी की बैठकें सर्किट हाउस में आयोजित किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सरकारी परिसर के उपयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है।इस मामले पर उपायुक्त संदीप कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.