ताज़ा-ख़बर

घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या, चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित बताया वही परणी देवी को गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर की गयी

रिपोर्ट: Amit Sahay4 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हत्या के कारणो की जांच की जा रही है

घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या, चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित बताया वही परणी देवी को गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर की गयी

गिरिडीह: जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलानचलखरी गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे 35 वर्षीय पतिया हांसदा की हत्या कर दी वही पत्नी परनी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसकी बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

विदित हो कि मंगलवार देर रात पति-पत्नी घर में अकेले सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पतिया हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परनी देवी को गंभीर चोटें आया हैं। बुधवार की सुबह पडोसियो द्वारा जब घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। परनी देवी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी वही पतिया हांसदा का शव बिस्तर पर पड़ा था।

घटना की सूचना लोगो ने मधुबन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल परनी देवी को इलाज के लिए मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने परनी देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। इधर मधुबन पुलिस ने पतिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हत्या के कारणो की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.