ताज़ा-ख़बर

खनन से राजस्व बढ़ाने पर सरकार का फोकस, 300 बालू घाट जल्द होंगे संचालित

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बालू माफियाओं पर सख्ती के दिए निर्देश; गोल्ड माइनिंग, कोल ब्लॉकों और बंद खदानों के संचालन पर जोर

खनन से राजस्व बढ़ाने पर सरकार का फोकस, 300 बालू घाट जल्द होंगे संचालित

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व तथा भवन निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, राजस्व वृद्धि और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने 300 नीलाम बालू घाटों को शीघ्र संचालित कर लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का राजस्व सुनिश्चित करने, बंद खदानों को चालू कराने अथवा उनकी लीज निरस्त कर पुनः ऑक्शन कराने तथा लंबित कोल ब्लॉकों को जल्द संचालन में लाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने गोल्ड माइनिंग सेक्टर को सशक्त बनाने, नए स्वर्ण खदानों के ऑक्शन में तेजी लाने और भवन निर्माण परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इन्हें भी पढ़ें.