ताज़ा-ख़बर

बजरंगी सेना के सेवा शिविर में छोटे बंदर की अनोखी मौजूदगी, श्रद्धालुओं ने माना बजरंगबली का आशीर्वाद

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

बजरंगी सेना के शिविर में सेवा और भक्ति का संगम, छोटे बंदर ने खींचा सभी का ध्यान

बजरंगी सेना के सेवा शिविर में छोटे बंदर की अनोखी मौजूदगी, श्रद्धालुओं ने माना बजरंगबली का आशीर्वाद

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल महतो पथ के समीप बजरंगी सेना द्वारा रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया जहां भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान शिविर में एक छोटे बंदर की अचानक उपस्थिति ने पूरे माहौल को खास बना दिया और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी और प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। महापौर संजय सरदार ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए बजरंगी सेना की सराहना की। वहीं बजरंगी सेना के संरक्षक जसबीर सिंह (बाबू सिंह) ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की। इसी दौरान सेवा शिविर में एक छोटे बंदर के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु इस दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। खास बात यह रही कि जसबीर सिंह ने बंदर को अपनी गोद में लेकर उसे चना खिलाया और शर्बत पिलाया जिससे वहां मौजूद लोगों में उत्साह और बढ़ गया। कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को भगवान बजरंगबली की कृपा से जोड़कर देखा और इसे शुभ संकेत माना। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज गुप्ता, अमित सिंह, असीम चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, विशाल मोदक, अभिजित दास, सौरभ राय, श्री प्रकाश, विष्णु सिंह, सौरव सिंह, सुमन डे, रघुनाथ सिंह सरदार और मंटू मंडल का विशेष योगदान रहा। समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इन्हें भी पढ़ें.