ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 में अंतिम दिन भी चला विशेष मतदाता सत्यापन अभियान, छूटे मतदाताओं से एसआईआर पूरा कराने की अपील

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

बीएलओ और वॉलेंटियर रहे सक्रिय, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा बोलीं- कोई भी पात्र मतदाता सत्यापन से वंचित नहीं रहेगा

वार्ड 17 में अंतिम दिन भी चला विशेष मतदाता सत्यापन अभियान, छूटे मतदाताओं से एसआईआर पूरा कराने की अपील

आदित्यपुर : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को अंतिम दिन भी आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में मतदाता सत्यापन अभियान पूरी सक्रियता के साथ चलाया गया। वार्ड के सभी बीएलओ एवं वॉलेंटियर सुपरवाइजर ने शिव काली मंदिर प्रांगण में शिविर लगाकर छूटे हुए मतदाताओं का एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) कार्य संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता शिविर में पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराते नजर आए। जिन मतदाताओं का किसी कारणवश अब तक एसआईआर नहीं हो सका है उनके लिए भी प्रक्रिया जारी रहेगी। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि वार्ड का कोई भी पात्र मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से वंचित न रहे। जिन लोगों का सत्यापन अभी बाकी है वे अपने-अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क करें या सीधे मुझसे संपर्क करें। सभी छूटे हुए मतदाताओं का एसआईआर नियमानुसार पूरा कराया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित रखने और मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ एसआईआर की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। उन्होंने बीएलओ, वॉलेंटियर सुपरवाइजर एवं अभियान में लगे सभी कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें.