ताज़ा-ख़बर

बोकारो: 24 घंटे में मंगलसूत्र छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेझारखण्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ बी.एस.सिटी थाना में चोरी और अन्य मामलों के 3 केस पहले से दर्ज हैं।

बोकारो: 24 घंटे में मंगलसूत्र छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

By Asraf Alam बोकारो: बी.एस.सिटी थाना पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र छिनतई के मामले में 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया। घटना 19 जुलाई की है।

बी.एस.सिटी थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलनी में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने की कोशिश की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में रानी पोखर निवासी सुरजी देवी के बयान पर कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अजित कुमार उर्फ मुस्कान, उम्र 23 वर्ष, निवासी माड़ीपट्टी, दुंदीबाग का है। पुलिस ने उसके पास से एक पीले धातु का मंगलसूत्र बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ बी.एस.सिटी थाना में चोरी और अन्य मामलों के 3 केस पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में पु.अ.नि. गुल्टन मिस्त्री, आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, राजीव कुमार और नवीन कुमार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

इन्हें भी पढ़ें.