ताज़ा-ख़बर

महिंद्रा आर्केड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता से उचक्के ने उड़ाए 3.50 लाख रुपए

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary7 घंटे पहलेझारखण्ड

बैंक कर्मियों की मिलीभगत से उचक्के ने मेरे खाते से उड़ाए 3.50 लख रुपए : खाताधारी बिनय कुमार महतो

महिंद्रा आर्केड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता से उचक्के ने उड़ाए 3.50 लाख रुपए

बैंक पदाधिकारी व कर्मी को भी दिया झांसा

मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय महिंद्रा आर्केड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता से सोमवार को उचक्के ने 3.50 लाख रुपए उड़ाए लिए। उचक्के द्वारा साढे तीन लाख रुपए उड़ा लिए जाने की जानकारी खाताधारी को तब मिली जब उनके मोबाइल फोन पर चेक के माध्यम से साढे तीन लाख रुपए निकाल लिए जाने का मैसेज आया। बिनय कुमार महतो दौड़े- दौड़े बैंक में पहुंचे व बैंककर्मियों से पूछताछ करने लगे। बैंक कर्मियों ने कहा कि हां अभी- अभी तो 3.50 लाख रुपए चेक के माध्यम से सेल्फ भुगतान हुआ है।

कुछ देर पहले आपही ने तो‌ चेक के माध्यम से राशि निकाली है। इस पर बिनय कुमार महतो बैंक पदाधिकारी व कर्मचारी पर भड़क गए। कहा कि उसे चेकबुक मिला ही नहीं तो आखिर कैसे उसने राशि निकाल ली। इसके बाद बैंक पदाधिकारी ने संबंधित राशि भुगतान किए गए चेक को निकाला तो देखा कि खाताधारी का चेक पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर किया हुआ है। खाताधारी विनय मेहता ने कहा कि यह उसका हस्ताक्षर नहीं है। यह चेक यहां कैसे आया। किसने भुगतान लिया। बैंक द्वारा उसे चेक बुक रिसीव भी नहीं कराया गया है।

ऐसे में कैसे और किसने भुगतान उठा लिया। इधर बैंक पदाधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो हक्के-बक्के रह गए। देखा कि एक व्यक्ति जो चश्मा लगाए हुए है, उसने पोस्ट ऑफिस से बैंक कर्मी के पास आए चेक बुक व अन्य कागजात को रजिस्टर पर सूचीबद्ध करने के लिए टेबल पर रखा था, उन कागजातों के बीच से बिनय कुमार मेहता का चेकबुक उड़ा लिया। चेक बुक उस समय उड़ाया जब सूचीबद्ध करने वाला बैंक कर्मी थोड़ी देर के लिए वहां से हट गया था। उचक्के ने अंग्रेजी में विनय कुमार मेहता चेक पर सेल्फ भुगतान के लिए लिखकर 3.50 लाख रुपए निकाल लिए।

इधर बैंक अधिकारी ने बताया कि चेक पर बिनय कुमार महतो का हस्ताक्षर अंग्रेजी में लगभग मिल रहा है। चेक पर सेल्फ लिखा होने के कारण भुगतान कर दिया गया।

इधर विनय कुमार महतो ने उनके खाते से चेक के माध्यम से राशि की अवैध तरीके से निकासी किए जाने की लिखित शिकायत शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार से कर दी है। बिनय कुमार महतो ने कहा कि वह प्रकाश चंद जैन सेवा सदन में कार्य करते हैं। बताया कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से उनके खाते से 3.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। बताया कि 13 अगस्त को उन्होंने बैंक आकर चेक बुक शीघ्र उसे हस्तगत हो जाए, इसके लिए बैंक के पते पर ही चेक बुक मंगाने संबंधित आवेदन बैंक में दिया था।

इन्हें भी पढ़ें.