ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर-कपाली सीमा पर दर्दनाक घटना, गौरी पुल से युवक ने लगाई स्वर्णरेखा में छलांग

रिपोर्ट: MANISH 9 घंटे पहलेझारखण्ड

स्कूटी खड़ी कर नदी में कूदे तमोलिया निवासी वरुण, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आदित्यपुर-कपाली सीमा पर दर्दनाक घटना, गौरी पुल से युवक ने लगाई स्वर्णरेखा में छलांग

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गौरी पुल पर सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। एक स्कूटी सवार युवक ने पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह काले रंग की स्कूटी (संख्या JH05CU-8657) से पुल पर पहुंचा। उसने अपनी स्कूटी किनारे खड़ी की और अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। अपने बेटे का शव देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें.