संसाधनों के बेहतर उपयोग से आर्थिक उन्नयन संभव: अभिजीत
हिंडाल्को सीएसआर के तहत बगड़ू खनन क्षेत्र में कुल आठ योजनाओं का हिंडाल्को कॉर्पोरेट सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने किया उदघाटन

लोहरदगा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा संचालित बगड़ू खनन क्षेत्र में सीएसआर के कुल आठ योजनाओं का उदघाटन मुख्य अतिथि हिंडाल्को कॉर्पोरेट सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने फीता काटकर किया। जिसमें उच्च विद्यालय बगड़ू जामुन टोली एवं रा.उच्च विद्यालय हेसापीढ़ी में प्रोजेक्ट अध्ययन के तहत मिनी साइंस लैब, प्रोजेक्ट उद्यमी के तहत बगड़ू जामुनटोली में छः वर्मी कंपोस्ट शेड, बगड़ू जामुन टोली में ही प्रोजेक्ट कायाकल्प के तहत एक सामुदायिक भवन तथा एक सामूहिक शौचालय जीर्णोद्धार उदघाटन ग्राम प्रधान, वरीय अधिकारीगण एवं वृद्ध माताओं ने फीता काटकर किया। इसी तरह प्रोजेक्ट सक्षम के तहत बड़ चोरगाई में गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ दस सिलाई मशीन के साथ सामूहिक रूप से फीता काटकर एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।
संसाधनों के बेहतर उपयोग से आर्थिक उन्नयन संभव: अभिजीत
मौके पर हिंडाल्को कॉर्पोरेट सीएसआर प्रमुख श्री अभिजीत ने कहा कि स्कूली बच्चे वैज्ञानिक संसाधनों व टेक्नोलॉजी के उपयोग से बेहतर शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने महिला दीदियों को कहा कि प्रोजेक्ट उद्यमी के तहत वर्मी कंपोस्ट को और बेहतर ढंग से उत्पादन क्षमता बढ़ाएं एवं आर्थिक रूप से शसक्त बनें।
उदघाटन कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उड़ीसा क्लस्टर सीएसआर प्रमुख शिबा महापात्रा, रेणुकूट क्लस्टर सीएसआर प्रमुख अनिल झा, बॉक्साइट क्लस्टर सीएसआर प्रमुख श्वेता उपाध्याय, सीएसआर प्रमुख (खान प्रभाग) नीरज कुमार, एरिया हेड शोभा रानी मोहंती मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में सहायक प्रबंधक (सीएसआर) बगड़ू भास्कर सिन्हा, सीएसआर अधिकारी अनन्या डे, राम अवतार पासवान, राकेश तिवारी, अभय भारती, मनोज चौधरी, मनोरंजन कुमार, अमित मिश्रा, भास्कर दास गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेशमा बेक, ग्राम प्रधान प्रकाश भगत, सीता उरांव, रामदेव उरांव, पंचम लोहरा, शिक्षक सुनील कुमार, सेविका शीतल तिर्की, सुमन्ती उरांव, मुर्शिद अंसारी समेत ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।