ताज़ा-ख़बर

लाइसेंसी पिस्टल लहराने का आरोप : पूर्व सैनिक ने बताई आत्मरक्षा की मजबूरी

रिपोर्ट: Prem Prakash19 दिन पहलेझारखण्ड

राजू रंजन सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनका घर हनुमान नगर रोड नंबर 2 पर स्थित है, जिसके पास एक खाली जमीन है, जो रामदास साहू की है।

लाइसेंसी पिस्टल लहराने का आरोप : पूर्व सैनिक ने बताई आत्मरक्षा की मजबूरी

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व सैनिक राजू रंजन सिंह पर सड़क मरम्मत के दौरान हंगामा करने और लाइसेंसी पिस्टल लहराने का आरोप लगा है। इस संबंध में प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा मेदिनीनगर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देश पर मामले के अनुसंधानकर्ता (आई.ओ.) ने राजू रंजन सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और 18 कारतूस जप्त कर लिए हैं।

राजू रंजन सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनका घर हनुमान नगर रोड नंबर 2 पर स्थित है, जिसके पास एक खाली जमीन है, जो रामदास साहू की है। आसपास के लोग—शिकायतकर्ता प्रमोद गुप्ता—इस जमीन पर घरेलू कचरा और पानी फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक गाय पालते हैं, और उसी का पानी भी वहीं बहता है। उनका दावा है कि सड़क निर्माण का कोई कार्य वर्तमान में नहीं हो रहा है और आरोप निराधार हैं। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया, जिसका उद्देश्य उनके लाइसेंसी हथियार को रद्द करवाना है। राजू रंजन सिंह ने यह भी बताया कि उन्हें यह पिस्टल केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवा के उपरांत सुरक्षा और जीविका के लिए प्रदान की गई थी। पूर्व सैनिक के अनुसार, घटना के दिन प्रमोद गुप्ता ने उनसे गाली-गलौज की और बाद में 6 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। इस स्थिति में आत्मरक्षा के लिए उन्हें मजबूरी में पिस्टल निकालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रमोद कुमार गुप्ता ने धमकी भरे शब्दों में गाली गलौज करते हुए कहा कि —"पिस्टल लटकाए घूमते हो, हमारे पास भी ढेर सारे हथियार हैं। राजू रंजन सिंह ने प्रशासन से अपील की है कि जब से उनका हथियार जप्त किया गया है, वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चूंकि वे एक्स-आर्मी हैं और अंगरक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे, हथियार न होने के कारण उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उनके जप्त हथियार को वापस किए जाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। पिछले दिनों की घटना को याद करते हुए राजू रंजन सिंह बताया कि अनजान व्यक्ति के द्वारा इस घटना से पहले भी घर के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा गया था और बम फेंका गया था, जिसका फुटेज हमारे पास पास सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से उनका पूरा परिवार भयभीत है।

इन्हें भी पढ़ें.