ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी पर रेखा मिश्रा को नोटिस जारी, तीन दिन में जवाब नहीं तो होगी सीलिंग

रिपोर्ट: MANISH 2 दिन पहलेझारखण्ड

राजस्व शाखा की सख्ती से मचा हड़कंप, नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई के संकेत

आदित्यपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी पर रेखा मिश्रा को नोटिस जारी, तीन दिन में जवाब नहीं तो होगी सीलिंग

आदित्यपुर : नगर निगम ने टैक्स चोरी के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की राजस्व शाखा द्वारा जारी नोटिस के अनुसार वार्ड संख्या-31/34 क्षेत्र की गृहस्वामिनी रेखा मिश्रा को तीन दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जारी नोटिस में उल्लेख है कि जांच के दौरान संबंधित भवन के कर निर्धारण में जानबूझकर त्रुटि कर निगम कर की चोरी की गई है जो झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमों के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम क्षेत्र में टैक्स चोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे मामलों की जांच और तेज की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर भुगतान करें और नियमों का पालन करें अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इन्हें भी पढ़ें.