बाराबंकी में लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल और विहिप का जोरदार प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की

बाराबंकी। बाराबंकी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में लव जिहाद और विकृत जिहादी मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत लाजपतनगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से हुई और यह पटेल तिराहे पर समाप्त हुआ।
सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्ती और भगवा ध्वज लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। पटेल तिराहे पर विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कार्यकर्ताओं ने विकृत जिहादी मानसिकता का पुतला दहन किया।
नायब तहसीलदार राजीव वर्मा और सीओ सदर संगम कुमार ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं ने कहा कि देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सुनियोजित जिहादी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। नासिक के टी सी एस में उजागर लव जिहाद का षड्यंत्र इसी श्रृंखला की एक कड़ी है।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद, धर्मांतरण, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों, अवैध कब्जा और अन्य आपराधिक एवं सद्भाव भंग करने वाली मानसिकता के खिलाफ शीघ्र और उचित कार्रवाई की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, बजरंग दल विभाग संयोजक अखंड प्रताप, सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश, जिला संयोजक राहुल विक्रम, जिला सहसंयोजक तुषार तिवारी सहित अमित गुप्ता, विनय, सौरभ, राजेंद्र, रूपचंद, तुलसीराम, कमलेश, नेहा, ज्ञानेश्वरी, अवधेश, मनीष, आदर्श, विवेक, सचिन और सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।