ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या की नियत से हमला के छह आरोपित गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेअपराध

35 वर्षीय बिजेंद्र महतो पर जानलेवा हमला का मामला, सभी आरोपित न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

आदित्यपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या की नियत से हमला के छह आरोपित गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला के एक मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय बिजेंद्र महतो, पिता कप्पन चंद्र महतो, निवासी आदित्यपुर हिल्स पर जानलेवा हमला होने के बाद जांच में मामला सही पाया गया। घटना में शामिल आरोपितों को पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में राजीव गोराई उर्फ राजू गोराई (19 वर्ष), अनीश दीप (23 वर्ष), पवन उरांव (22 वर्ष), विकास सिंह (25 वर्ष), नवीन कुमार सिंह (27 वर्ष) और अभिषेक कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी आदित्यपुर और आसपास के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि बिजेंद्र महतो पर जानलेवा हमला आपसी रंजिश में की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को बड़ा झटका लगेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

इन्हें भी पढ़ें.