ताज़ा-ख़बर

जामताड़ा में अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे का भव्य स्वागत, चुनाव प्रचार के दौरान मिला समर्थन

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

क्रम संख्या 41 पर मुहर लगाने की अपील

जामताड़ा में अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे का भव्य स्वागत, चुनाव प्रचार के दौरान मिला समर्थन

जामताड़ा: Jharkhand High Court के अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे ने शनिवार को Jamtara पहुंचकर अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उनके साथ प्रस्तावक अधिवक्ता माधव प्रसाद (झारखंड हाई कोर्ट), सहायक अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौबे, गौतम कुमार पांडेय एवं प्रणबेश पाल उपस्थित रहे।

जैसे ही श्री चौबे Jamtara Bar Association पहुंचे, वहां के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबाती पदा दत्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र राउत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बर्मन सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में श्री मनोज कुमार चौबे को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने “इस बार परिवर्तन होना है” का नारा लगाते हुए कहा कि क्रम संख्या 41 पर श्री मनोज कुमार चौबे को विजयी बनाना है।

बार एसोसिएशन के माननीय अध्यक्ष श्री मोहन लाल बर्मन ने श्री चौबे को अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की। सभा का माहौल उत्साह और एकजुटता से परिपूर्ण रहा।

चुनाव प्रचार की इस शुरुआत को अधिवक्ताओं के बीच सकारात्मक ऊर्जा और व्यापक समर्थन का संकेत माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.