ताज़ा-ख़बर

बच्चा चोरी अफवाह पर पुलिस की अपील

रिपोर्ट: VBN News Desk45 दिन पहलेझारखण्ड

हाटिया पहुंचे लोगों को भी पुलिस ने जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें।

बच्चा चोरी अफवाह पर पुलिस की अपील

By Ajay Kumar पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में बच्चा चोरी से जुड़ी फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया। ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई।

हाटिया पहुंचे लोगों को भी पुलिस ने जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन ने कहा कि बच्चा चोरी या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर संपर्क करें।

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़ें.