ताज़ा-ख़बर

झामुमो की बैठक में सभी मोर्चा का पुनर्गठन

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार1 घंटे पहलेझारखण्ड

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत व संगठित करने का प्रयास करे। सभी पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य करे।

झामुमो की बैठक में सभी मोर्चा का पुनर्गठन

हिरणपुर: गुरुवार को कमलघाटी में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी ने किया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सभी मोर्चा के पुनर्गठन की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी , उपाध्यक्ष अविनाश हेंब्रम , वसीर मोमिन , मोहम्मद अली , सचिव नजरुल इस्लाम का चयन किया गया।

इसी तरह महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर करमेला टुडू , सचिव कोरोलिना किस्कू , उपाध्यक्ष विनीता किस्कू , सोनोती मुर्मू , सुरुज तुरी व युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर बाली मरांडी , उपाध्यक्ष संजय हांसदा , सुमन किस्कू , सचिव कुद्दूस अंसारी , कोषाध्यक्ष ख़ैरुल अंसारी का चयन किया गया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राज्य के हेमंत सोरेन सरकार की विकासमूलक व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए ।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत व संगठित करने का प्रयास करे। सभी पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य करे। बैठक में जिला संगठन सचिव व प्रखंड अध्यक्ष ने भी मोर्चा के चयनित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इन्हें भी पढ़ें.