ताज़ा-ख़बर

सरायकेला में वर्ल्ड डांस डे पर 'छऊ' की अद्भुत प्रस्तुति, वरिष्ठ कलाकारों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

इस आयोजन का निर्देशन पद्मश्री शशधर आचार्य के सान्निध्य में हुआ।

सरायकेला में वर्ल्ड डांस डे पर 'छऊ' की अद्भुत प्रस्तुति, वरिष्ठ कलाकारों को किया गया सम्मानित

सरायकेला : विश्व नृत्य दिवस (World Dance Day) के अवसर पर मंगलवार की देर शाम 'आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा' छऊ सेंटर द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला की प्रसिद्ध छऊ शैली की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का निर्देशन पद्मश्री शशधर आचार्य के सान्निध्य में हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और प्रस्तुति में भाग लेने वाले युवा एवं वरिष्ठ कलाकारों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ कलाकारों को आमंत्रित कर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के योगदान और छऊ नृत्य को वैश्विक पहचान दिलाने में भूमिका को लेकर दिया गया। मंच पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य की विभिन्न झलकियों ने नृत्य प्रेमियों को परंपरा और संस्कृति की गहराई से परिचित कराया। दर्शकों ने प्रस्तुति को सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों एवं आम दर्शकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छऊ नृत्य की विरासत को आगे बढ़ाना और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ना रहा।

इन्हें भी पढ़ें.