ताज़ा-ख़बर

गम्हरिया के भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव में भक्तिरस का माहौल, गूंजे जयकारे

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न

गम्हरिया के भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव में भक्तिरस का माहौल, गूंजे जयकारे

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर के चित्रगुप्त भवन में गुरुवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का भव्य पूजनोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित सुरेंद्र झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ से हुई जिसमें बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन के उपरांत भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश व महामंत्री गिरीश सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संध्या में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस में डूबो दिया। पूजनोत्सव की सफलता में समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, महेश कुमार श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, प्रभाष कुमार श्रीवास्तव, मनोज प्रभाकर, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय समेत सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़ें.