ताज़ा-ख़बर

हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ में एक वृद्ध की हुई मौत

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary3 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस की निगरानी में अब कंबल का होगा वितरण : कार्यपालक पदाधिकारी

हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ में एक वृद्ध की हुई मौत

हरिहरगंज (पलामू) : बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच नगर पंचायत कार्यालय के पास अचानक भीड़ बढ़ गई। इससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। भगदड़ जैसी स्थिति को देखते हुए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक से चार तक के लाभुकों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर व वार्ड संख्या पांच से आठ तक के लाभुकों के बीच सीता हाई स्कूल मैदान में कंबल का वितरण किया जाना था।

सीता हाई स्कूल मैदान में कंबल वितरण अपेक्षाकृत शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। फिर भी कई जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिल सका। क्रिसमस की छुट्टी होने का कारण कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान से फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग 2236 कंबल उपलब्ध कराया गया है। कंबल बुजुर्गों व लाचार व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाना है। लेकिन कार्यालय परिसर के पास भीड़ बढ़ने पर धक्का- मुक्की की स्थिति बन गई।

इसकी सूचना उन्हें अपने कार्यालय कर्मियों से फोन के माध्यम से मिली। इस दौरान महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी सामने आई है। कहा कि इस संबंध में छतरपुर एसडीओ को सूचना दे दी गई है। अब आगे कंबल वितरण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही कराया जाएगा। कंबल लेने पहुंचे कई बुजुर्ग व लाचार लोग निराश दिखे। भीड़ के कारण उन्हें कंबल नहीं मिल सका। जबकि उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी। नगर पंचायत की तरफ से संजय राणा, लाल मुनी, शशि भूषण, शाहदा आदि मौजूद थे।

भीड़ में घायल वृद्ध की हुई मौत हरिहरगंज : कंबल लेने गए सिनेमा रोड हरिहरगंज निवासी 65 वर्षीय जनेश्वर साव भगदड़ में घायल हो गए। मची भगदड़ में वे गिर गए। इस क्रम में उनपर कई लोग चढ़ गए। घर जाने के बाद घायल जनेश्वर साव की मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें.