मतदान की पूर्व संध्या पर मानवता की मिसाल, मनोज चौधरी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
चुनावी माहौल में सेवा भाव की चर्चा, सोमवार से शुरू होगा नगरपालिका चुनाव मतदान

सरायकेला : शिशु मंदिर के सामने हुई सड़क दुर्घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अपनी बाइक से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चुनावी व्यस्तता के बावजूद मनोज चौधरी ने प्राथमिकता मानव जीवन को दी। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गौरतलब है कि झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत सोमवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे महत्वपूर्ण समय में भी मनोज चौधरी द्वारा दिखाई गई तत्परता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।