अंकुर क्रिकेट क्लब की दो दिवसीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता शुरू, 16 टीमें मैदान में, उद्घाटन के साथ शुरू हुआ उत्साह
संतोष कुमार ने बैटिंग कर किया उद्घाटन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 3 में चुनावी माहौल के बीच रविवार को अंकुर क्रिकेट क्लब द्वारा सतबोहनी दुर्गा पूजा मैदान में दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रेस क्लब के संरक्षक संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद प्रतीकात्मक बैटिंग कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उत्तम सोनार, मनीष चंद्रा, जगबंधु महतो और हेमंत महाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच सूरज एकादश और युवराज एकादश के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर सूरज एकादश ने 6 ओवर में 50 रन बनाए। जवाब में युवराज एकादश 45 रन पर सिमट गई। अध्यक्ष फ्रेडरिक कुजूर और सचिव विष्णु पंडित सहित आयोजन समिति के सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हैं। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।