ताज़ा-ख़बर

वरिष्ठ पत्रकार उमेश के पिताजी के निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता

रिपोर्ट: Ashwini kumar 441 दिन पहलेझारखण्ड

समाचार वर्षा के प्रोपराइटर संजीव व संपादक कुंदन ने अपने मीडिया सहकर्मी उमेश को बंधाया ढांढस

वरिष्ठ पत्रकार उमेश के पिताजी के निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता

मेदिनीनगर : पलामू के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश के 85 वर्षीय पिता विश्वनाथ सिंह के मरणोंपरांत उनके और उनके परिवार को संतावना देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।! अधिकारी से लेकर राजनेता और राजनेता से लेकर पत्रकार, व्यवसायी तथा अधिवक्तागण उनके बेलवाटीका स्थित आवास पर उनलोगों को ढाढ़स बनाने के लिए पहुंच रहे है। बता दे कि विश्वनाथ सिंह स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत कर्मी थे।

उन्होंने सरकारी सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी भरपूर निर्वह्न किया। वे अपने पीछे दो पुत्र संजय सिंह उमेश और अजय कुमार सिंह और एक विवाहित पुत्री उमा देवी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। श्री उमेश पलामू के चर्चित पत्रकार हैं तो दूसरी ओर अजय सिंह सरकारी शिक्षक हैं। यहां उल्लेखनीय है कि श्री उमेश के पिता की मौत का एक बड़ा वाक्या है। वे कुछ दिनों पहले रांची में बीमार थे, किन्तु पुनः वे स्वस्थ भी हो गये थे। ऐसे उनका उनके परिजनों द्वारा रांची में ही बेहतर ख्याल किया जा रहा था, लेकिन मृत्यु से एक दिन पहले उन्हे लगा कि मुझे डालटनगंज में जाकर अपने पुत्रों और परिजनों से मिलना चाहिए और वे जिद्द करके तीन दिन पहले डालटनगंज स्थित अपने बेलवाटीका आवास पर दिन में पहुंचे तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छी तरह से मुलाकात की।

विशेषकर उन्होंने अपने पुत्र संजय सिंह उमेश के हाथ को अपने हाथ में रखकर अपने दोनों नयन में अश्क भर लिया था जो संकेत दे रहा था कि अब वे इस दुनिया से जाने वाले हैं, तब तक इसका अंदाजा पत्रकार उमेश को भी हो चुका था और वे भी अपने पिता के आखिरी दौर की स्थिति में फपक-फपक कर रो पड़े और उसी दिन शाम को उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना के दूसरे दिन शुभचिंतकों की लंबी कतार के साथ श्री उमेश के पिता का अंतिम संस्कार बेलवाटीका स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दुखद घटना पर पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा कि पिता जैसा मूल्यवान दूसरा कोई चीज नहीं हो सकता है। कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी इस घटना पर शोक जताया और शोकसंतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला बनाये रखने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस घटना की खबर सुनकर पलामू सांसद बीडी राम भी पूरे कुनबे के साथ संजय सिंह उमेश के बेलवाटीका स्थित आवास पर गये और गहरी संवेदना व्यक्त की।

समाचार वर्षा के प्रोपराईटर संजीव नयन, मुख्य संपादक कुंदन कुमार वर्मा और समाजसेवी अभिषेक राज भी कल संजय सिंह उमेश के बेलवाटीका आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि हमसभी इस दुख की घड़ी में उनके साथ कदम-कदम से मिलाकर खड़े हैं। उधर, उनके निधन पर जेएमएम के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, सुनील तिवारी समेत अन्य झामुमो नेता भी उनके घर गये और गहरा दुख व्यक्त किया। सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने श्री उमेश के पिता के निधन पर कहा कि पत्रकार उमेश उनके बड़े भाई समान हैं। उनके पिता की मौत से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।

इन्हें भी पढ़ें.