ताज़ा-ख़बर

अंकिता सिन्हा को हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से मेरठ में मिला मयराष्ट्र नवरत्न काव्य चेतना सम्मान

रिपोर्ट: नूतन 361 दिन पहलेमनोरंजन

इस आयोजन के संबंध में कवयित्री अंकिता सिन्हा ने देश के लोकप्रिय संस्था हिन्दी साहित्य अकादमी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नन्ही कोपलों में हौसलों की उड़ान देने का सराहनीय कार्य किया हैं।

अंकिता सिन्हा को हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से मेरठ में मिला मयराष्ट्र नवरत्न काव्य चेतना सम्मान

जमशेदपुर । हिन्दी साहित्य अकादमी के मेरठ सम्भाग के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह में जमशेदपुर की कवयित्री अंकिता सिन्हा को मयराष्ट्र नव रत्न काव्य चेतना सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रद्धेय डॉक्टर हरिओम पवार सहित अन्य दिग्गजों के हाथों दिया गया। कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन मेरठ के आई आई एम टी कॉलेज में किया गया। कवयित्री अंकिता सिन्हा को मेरठ में श्रद्धेय डॉक्टर हरिओम पवार के हाथों मयराष्ट्र नवरत्न काव्य चेतना सम्मान पाकर अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनामिका अम्बर के साथ मंच साझा की, दिग्गजों ने अंकिता की प्रस्तुति को सराहा

इस आयोजन के संबंध में कवयित्री अंकिता सिन्हा ने देश के लोकप्रिय संस्था हिन्दी साहित्य अकादमी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नन्ही कोपलों में हौसलों की उड़ान देने का सराहनीय कार्य किया हैं। आभार अनामिका अंबर जैन और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव उमंग गोयल को अरमानों को पंख देने के लिए तहेदिल से आभार हिन्दी साहित्य अकादमी से जुड़े हुए तमाम लोगों को। इस अवसर पर देश के नवोदित 21 कवि कवित्रियों को सम्मानित किया गया। मौके पर मंजू दीक्षित, प्रीति त्रिपाठी, वेद, राहुल, मुस्कान शर्मा, दमदार बनारसी, शिखा दीप्ति आदि का सहयोग मिला।

इन्हें भी पढ़ें.